लोकसभा में मोदी बने नेता पर अमित शाह नही बन सके नम्बर 2, आड़े आया ये शख्स!

पत्रकार संजय सिंह की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल का नेता तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उपनेता नियुक्त किया गया है। जबकि राज्यसभा में अरुण जेटली की जगह थावरचंद गहलोत को सदन का नेता नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय दल द्वारा दिल्ली में जारी संसदीय दल की कार्यकारिणी की सूची में गृह मंत्री अमित शाह का नाम मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दूसरे स्थान पर रखा गया है।

भाजपा संसदीय दल कार्यालय के सचिव सी बालसुब्रमण्यम ने यहां बताया कि मोदी और शाह के निर्देशन में भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को देर शाम किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ को लोकसभा में उपनेता बनाया गया है और वह सदन में मोदी के बाद नम्बर दो की हैसियत में होंगे। राज्यसभा में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को सदन का नेता तथा रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उपनेता बनाया गया है। सरकार का मुख्य सचेतक संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को बनाया गया है, जब लोकसभा में सरकार के उप मुख्य सचेतक संसदीय कार्य राज्य मंत्री अजरुन राम मेघवाल होंगे। राज्यसभा में उप मुख्य सचेतक संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन होंगे।

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल और राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक नारायण लाल पंचारिया होंगे। भाजपा संसदीय दल के सचिव पद पर लोकसभा में गणेश सिंह और राज्यसभा में भूपेन्द्र यादव होंगे। गोपाल शेट्टी को संसदीय दल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

लोकसभा में भाजपा ने 18 सांसदों को सचेतक बनाया है, जिनमें प्रतिमा कौशिक, सुनील सिंह, प्रवेश वर्मा, किरीट भाई सोलंकी, जुगल किशोर शर्मा, नलिन कुमार कतील, सुधीर गुप्ता, संतोष पांडे, के एम पाटिल, सुरेश पुजारी, कनक मल कटारा, अजय मिश्रा, भानु प्रताप सिंह वर्मा, पंकज चौधरी, खरोन मुमरू, रंजनाबेन भट्ट, शोभा करंदलाजे और राकेश चटर्जी शामिल हैं। राज्यसभा में भाजपा ने छड सचेतक बनाए हैं, जिनमें अमर शंकर सावले, शमशेर सिंह मनहास, चुन्नीभाई गोहेल, अजय प्रताप सिंह और अशोक वाजपेयी शामिल हैं।

लोकसभा में कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, अजरुन मुंडा, नरेन्द्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी और जोएल उरांव को तथा राज्य सभ में जेपी नड्डा, ओम प्रकाश माथुर, निर्मला सीतारमण, धम्रेन्द्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button