भाजपा की जीत पर दी इस मुख्यमंत्री ने शुभकामनाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आज कहा कि इस जीत के लिए वह गुजरात भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गुजरात के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हैं। चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि गुजरात नगरीय निकाय चुनाव में गुजरात भाजपा को मिलने जा रही विशाल जीत के लिए वे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गुजरात के समस्त नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और यह जीत इस बात का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और कार्यकर्ताओं के हृदय में बसने वाले लोकप्रिय नेता अमित शाह, मुख्यमंत्री विजय रुपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और गुजरात के पार्टी अध्यक्ष सी आर पाटिल को जीत की अग्रिम बधाई देते हैं। ‘सूपड़ा साफ़ होना’ किसे कहते है।’

Related Articles

Back to top button