इंडोनेशिया में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या में हुयी वृद्धि, जाने कितनों की हुयी मौत

जकार्ता,  (स्पूतनिक) इंडोनेशिया में पश्चिम सुलावेसी प्रांत में शुक्रवार को आये भीषण भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 26 हो गयी है।

फ्रांस न्यूज एजेंसी ने आपदा एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले 6.2 तीव्रता वाले भूकंप के कारण एक इमारत के धराशायी होने की तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने की जानकारी मिली थी।

ये भी पढ़े –जौनपुर में गांव की एक बेटी ने देश में लहराया परचम

बचावकर्मी अब भी घायलों की तलाश कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर भूकंप के कारण सात लोगों की मौत तथा करीब 600 लोगों के घायल होने की सूचना थी।

Related Articles

Back to top button