तेजस्वी यादव की पार्टी का खजाना हुआ खत्म

करोड़पति नेता की पार्टी गरीब हो गई है. पार्टी फंड में पैसा खत्म हो गया है.अमीर नेता की पार्टी का कोष अब सभी विधायकों के पैसे से भरा जा रहा है. लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं उनकी पार्टी का खजाना खाली है। लिहाजा सभी विधायक,पूर्व विधायक चंदा देकर दल के कोष को भर रहे हैं.

नेतृत्व के आदेश पर खाली खजाने को भर रहे विधायक

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने के आदेश पर सभी विधायक,पूर्व विधायक,विधान पार्षद पार्टी दफ्तर पहुंचकर 10000-10000 रू जमा करा रहे हैं. वहीं पूर्व विधायक 4-4 हजार रू पार्टी फंड में दे रहे। सभी विधायक पूर्व विधायक पार्टी कार्यालय पहुंच रहे और पैसे देकर हस्ताक्षर कर रहे. 25-25 हजार रू जमा करने का था फऱमान जानकारी के अनुसार पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सभी विधायकों से 25-25 हजार रू जमा करने का फऱमान सुनाया था। लेकिन इसके लिए विधायक तैयार नहीं हुए और कहा कि यह नाइंसाफी है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने राशि को घटकार 10-10 हजार रू किया। तब जाकर विधायक तैयार हुए और अब ससबी पार्टी कोष में 10-10 हजरा रू जमा करा रहे हैं। राजद के कई विधायकों ने बताया कि उन्होंने पार्टी फंड में 10 हजार रू जमा करा दिये हैं। विधायकों ने बताया कि नेतृत्व के आदेश पर पार्टी फंड में राशि जमा करा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button