फ्लिंटॉफ से लड़ाई नहीं, बल्कि इस वजह से युवराज सिंह ने 2007 वर्ल्ड कप में जड़े 6 गेंद पर 6 छक्के

चेतन कुमार

आप सभी को पूर्व भारतीय खिलाड़ी सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह के 6 छक्के तो याद ही होंगे। 2007 का वह वर्ल्ड कप जिसमें युवराज सिंह की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने वह वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि इस दौरान युवराज सिंह के अलावा दूसरे खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वही युवराज सिंह की कई शानदार पारियों में से कभी ना भुला देने वाली एक पारी भी शामिल है। जो पारी युवराज सिंह ने 2007 के वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के विरुद्ध खेली थी। यह वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला गया था। जिस भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। पहली बार महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी कर रहे थे वही युवराज सिंह का बल्ला आग उगल रहा था।


युवराज सिंह ने इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए थे। यह पल भारत का कोई भी नागरिक भुलाए नहीं भूलता। लेकिन क्या आप अब भी यह समझते हैं कि युवराज सिंह ने यह छह छक्के फ्लिंटॉफ से लड़ाई के कारण ही मारे थे? अगर हां तो आप यहां गलत है। युवराज सिंह ने छह छक्के एंड्रयू फ्लिंटॉफ से लड़ाई करने के बाद जरूर मारे थे। लेकिन इसकी वजह एंड्रयू फ्लिंटॉफ पूरी तरह नहीं थे। युवराज सिंह तो पहले से ही इंग्लैंड के गेंदबाज की धुनाई करना चाहते थे। इसकी वजह हम आपको बताते हैं।

2007 में खेली गई भारत – इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की श्रृंखला

2007 में वर्ल्ड कप से पहले ही भारतीय टीम सात मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची थी। वहीं 5 सितंबर 2007 के दिन इस श्रृंखला का छठा मुकाबला खेला गया। जिस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड की पारी शुरुआत में बहुत अच्छी नहीं थी। 20 रनों पर ही इंग्लैंड के 2 विकेट गिर चुके थे। एलिस्टर कुक जो कि बेहतरीन बल्लेबाज है वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। लेकिन ओवेस शाह ने 107 रन की पारी खेल इंग्लैंड को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया था लेकिन इस पारी में अभी एक ओवर बचा था। यह आवर किसी और ने नहीं बल्कि भारतीय टीम के बल्लेबाज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने किया था। यह पारी का आखिरी ओवर था। जहां मैच का सबसे हैरतअंगेज क्षण इसी ओवर में दिखा।


स्ट्राइक पर थे इंग्लैंड के बल्लेबाज दिमित्री मास्करेनहास। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। लेकिन इसके बाद हर गेंद को मैस्करेनहास ने सीमा पार पहुंचाया। उन्होंने लगातार 5 छक्के जड़कर सनसनी मचा दी थी। 15 गेंदों में उन्होंने 5 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। युवराज सिंह ने अपने 5 ओवरों में 59 रन लुटा दिए। 6 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड ने 316 रन बनाए। इस तरह से युवराज सिंह के आखिरी ओवर में इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने पांच लगातार छक्के जड़े थे। जिसका बदला युवराज सिंह उसी दिन से लेना चाहते थे। लेकिन किसको पता की भारतीय टीम का एक बेहतरीन बल्लेबाज युवराज सिंह वर्ल्ड कप के दौरान यह बदला लेगा।


जब फ्लिंटॉफ से लड़ाई हुई तो युवराज सिंह को वह 5 छक्के बखूबी याद आ गए। जिसके बाद युवराज सिंह ने ना आव देखा ना ताव। इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगातार छह छक्के मारकर इतिहास रच दिया था। वर्ल्ड कप में इससे पहले किसी बल्लेबाज ने 6 छक्के नहीं मारे थे और ना ही अब तक किसी बल्लेबाज ने युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड तोड़ा है। इसी मैच में युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर 52 रन मार के एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बता दें कि इस बात का खुलासा खुद युवराज सिंह ने भी किया है। एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने कहा था कि इंग्लैंड के बल्लेबाज ने मुझे 5 छक्के मारे थे मैं तब से ही यह मौका ढूंढ रहा था कि कभी ना कभी इंग्लैंड के गेंदबाज कि मैं भी धुनाई करूंगा। हालांकि युवराज सिंह ने इससे पहले प्रैक्टिस मैच में भी कभी 6 छक्के नहीं मारे थे। अब युवराज सिंह भारतीय टीम का हिस्सा तो नहीं है लेकिन उनके द्वारा खेली हुई पारियां हमेशा इतिहास के पन्नों पर दर्ज रहेगी।

Related Articles

Back to top button