पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश ने किया याद, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली. आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की रविवार को 132वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया. पीएम ने लिखा, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर नमन’. पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के अब इलाहबाद में हुआ. उन्होंने 27 मई 1964 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली थी. आजादी के बाद उन्होंने करीब 17 वर्षों तक देश की कमान संभाली.

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर पंडित नेहरू को पुष्पांजलि दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू के कथन ‘हमें जो चाहिए, वह शांति की पीढ़ि’ के साथ प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया. प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ”…भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है.’~ पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है.’

Related Articles

Back to top button