Telly Talks : बनारसी माहौल घर में पसर जाएगा, कैसे? पढ़ें ये न्यूज

स्टार भारत के नए शो ’मेरी सास भूत है’ में आप बनारस को करीब से जान पाएंगे। बनारस की बोली, पृष्ठभूमि, हंसी-ठिठोली, बाजार, खान-पान...बहुत कुछ। इसी माहौल में बुनी गई है कहानी ’मेरी सास भूत है’। इस महीने के अंत तक यह शो ऑन एयर हो जाएगा।

मुंबई। स्टार भारत पर नया पटाखा फटेगा जनवरी के अंत में। बात कर रहे हैं शो ’मेरी सास भूत है’ की। यह फार्म फिल्म प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इस शो में अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी और काजल चौहान मुख्य भूमिका निभाएंगी। ख़ास बात यह है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी एक ख़ास पहचान बनाने के बाद विभव ने टीवी पर कुल 4 साल बाद वापसी की है ऐसे में इस शो और किरदार में कुछ तो ऐसा ख़ास जरूर होगा, जिसके चलते विवेक ने इसे चुना।

विभव बताते हैं, ’’इस शो में ड्रामा और मस्ती का ख़ास मिश्रण है जो इसे एक पूरा ड्रैमेडी शो बनाता है। ड्रैमेडी एक ऐसी चीज है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं आजमाया है, इसलिए यह मेरा पहला प्रयास होगा। शो में मैं सोम की भूमिका निभा रहा हूं, जो शांत स्वभाव का लड़का है, लेकिन अपनी मां और दादी की पूरी तरह से विपरीत मांगों के बीच फंस जाता है। खैर, वह इस बेतुकी दुनिया में तर्क की एक पहचान है, और शायद वह वो है जो अपने घर में होने वाली लगातार बहस और मजाक से सबसे कम दिलचस्पी रखता है। यह कहानी बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी है और हम इस कहानी को दर्शकों के समक्ष पेश करना चाहते हैं। सबसे खास है शो में प्रयोग हुई बनारसी बोली।“

Related Articles

Back to top button