तेजस्वी यादव बोले- पीएम मोदी ने ऐसा क्या किया जिससे चिराग पासवान उनके लिए बने हनुमान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को लेकर चिराग पासवान पर निशाना साधा और कहा अभी चिराग नादान है उन्हें किसी भी चीज की अच्छे से समझ नहीं है। उन्हें अगर इधर-उधर कोई भटका देता है तो यह भटक जाते हैं।

तेजस्वी ने पीएम मोदी के साथ चिराग पासवान पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि यह लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं आरक्षण खत्म करना चाहते हैं लोकतंत्र को नहीं मानते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। वही चिराग पासवान के द्वारा प्रधानमंत्री का समर्थन किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर ज्यादा टीका-टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। चिराग पासवान खुद ही कहते थे कि वह संपन्न दलित हैं। उनको आरक्षण वापस लौटा देना चाहिए। पीएम मोदी ने तो चिराग पासवान के साथ अन्याय किया है। पीएम मोदी ने तो उनके पिताजी की मूर्ति को ही फिंकवा दिया था।वही उनके घर को खाली करवा लिया। लेकिन अचानक से पीएम मोदी ने ऐसी क्या काम कर दिया जिसके लिए चिराग पासवान उनके लिए हनुमान बन गए।अगर कोई खुदगर्ज आदमी होगा तो वह पीएम मोदी के साथ नहीं होगा।

चिराग पासवान है नादान

तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान को आरक्षण के बारे में बिल्कुल ही जानकारी नहीं है। न ही उनको आरएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी है।मेरा मानना है कि चिराग को तो पहले आरक्षण के बारे में अच्छी सी जानकारी लेनी पड़ेगी और उसके बाद आरक्षण को समझाना पड़ेगा। अगर उनको अच्छी जानकारी चाहिए तो वह अपने पिताजी के भाषण को सुन लें जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा दंगाई पार्टी है।आरक्षण विरोधी पार्टी है। आगे कहा था कि यह लोग आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने मंत्रिमंडल पद से अपना इस्तीफा भी दे दिया था। चिराग पासवान नादान है वह भटक जाते हैं। कोई इधर-उधर की बातें करता है तो वह उनकी बातों में आ जाते हैं।मैं तो कहता हूं पहले उनको समझने की जरूरत है। भाजपा के नेता लगातार कह रहे हैं 400 पार लाओ और संविधान को खत्म करेंगे। इस बात पर चिराग पासवान ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button