तेजप्रताप के उम्मीदवारों का शानदार अंदाज, एक भैंस पर, दूसरा हथकड़ी में नामांकन के लिए
तेजप्रताप यादव की पार्टी के उम्मीदवारों ने बिहार चुनाव में अनोखे अंदाज से नामांकन किया—एक भैंस पर सवार, दूसरा हथकड़ी में जेल से आया, और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तेजप्रताप यादव की पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र कुमार “क्रांतिकारी” ने बरौली विधानसभा में नामांकन के लिए हाथ में हथकड़ी पहनकर पहुंचकर सबको चौंका दिया। पुलिस सुरक्षा में जेल से सीधे समाहरणालय आए क्रांतिकारी ने कहा, “मैं साजिश का शिकार हूं, लेकिन अब जनता से इंसाफ लूंगा।”
इस नज़ारे को देखकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोग वीडियो बना रहे थे और सोशल मीडिया पर लाइव दिखा रहे थे। नामांकन के बाद उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया, लेकिन उनका यह साहसिक अंदाज उन्हें सोशल मीडिया का हीरो बना गया।
भैंस पर सवार होकर वायरल एंट्री
वहीं, अरवल विधानसभा से पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार अरुण यादव ने भैंस पर सवार होकर नामांकन कर सबको हैरान कर दिया। हाथ में लालू यादव की तस्वीर लिए अरुण यादव ने कहा, “राजनीति में मेरा रोल मॉडल सिर्फ लालू जी हैं, उनके आशीर्वाद के साथ नामांकन करने आया हूं।”
यह नज़ारा पूरे जिला समाहरणालय को तमाशा बना दिया। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
तेजप्रताप की पार्टी में दिख रहा ड्रामा
भले ही तेजप्रताप यादव ने राजद से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई हो, लेकिन उनके उम्मीदवारों का यह अनोखा अंदाज बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। हथकड़ी में नामांकन और भैंस पर एंट्री ने यह दिखा दिया कि बिहार चुनाव केवल वोट की लड़ाई नहीं, बल्कि पब्लिसिटी और रंगीन ड्रामा का भी अखाड़ा है।
इन अनोखी एंट्रीज़ ने चुनावी माहौल में नया उत्साह पैदा कर दिया है और अब जनता और मीडिया की निगाहें तेजप्रताप की पार्टी के हर कदम पर हैं।



