आगरा में ताजमहल और धार्मिक स्थल खुले, अब भी नहीं खुलेंगे एम्पोरियम

आगरा में 17 मार्च से ताजमहल और आगरा किला बंद है।188 दिन बंद रहने के बाद 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला आज से खुलेगा। ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को ही प्रवेश मिलेगा।

 दोनों स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रहेंगी,पर्यटकों को एएसआइ की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। स्मारकों पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद भी टिकट ले सकेंगे, ताजमहल और आगरा किला में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन कराया जाएगा। एक बार में पांच पर्यटकों को कब्र वाले कक्ष में जाने की मिलगी अनुमति। हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम 30 सितंबर तक रहेंगे बंद। 21 सितंबर आज से खुल जाएंगे धार्मिक स्थल,

यह होगी व्यवस्था

स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रहेंगी। प्रवेश ऑनलाइन टिकट से ही होगा। -पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल पैमेंट से करने होंगे। पर्यटकों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना और फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। पर्यटकों को दीवारों व रेलिंग से दूर रहना होगा। शू कवर, पानी की बाेतल, टिश्यू पेपर आदि उन्हें डस्टबिन में डालने होंगे। स्मारक में प्रवेश से पूर्व पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना लक्षण वाले ही प्रवेश पा सकेंगे,
स्मारकों पर रजिस्टर में सभी पर्यटकों का विवरण दर्ज किया जाएगा।

एएसआइ स्मारक के किसी भी आंतरिक भाग में प्रवेश रोक सकेगा। स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की इजाजत नहीं होगी। वैध लाइसेंसधारक गाइड ही स्मारक में प्रवेश कर सकेंगे। ताजमहल में फोटोग्राफरों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। जिससे एक दिन छोड़कर फोटोग्राफर का नंबर आएगा।

Related Articles

Back to top button