स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर लगाया ये गंभीर आरोप, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

यूपी में राजनितिक हलचले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जुबानी जंग का सिलसिल देखने को मिलता है। इसी कड़ी में भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

लखनऊ: यूपी में राजनितिक हलचले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जुबानी जंग का सिलसिल देखने को मिलता है। इसी कड़ी में भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। स्वतंत्र देव ने सपा नेता पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में दंगा कराना चाहते थे, लेकिन योगी नेतृत्व में उनकी ये मंशा नाकाम रही।

स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर लगाया गंभीर आरोप- Up political News

बता दे कि स्वतंत्र देव सिंह शहर के नार्मल स्कूल के मैदान पर गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर तरफ कमल खिला। मोदी ने आठ साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने देश को नई दिशा दी है। अब हिंदू मुस्लिम आपस में नहीं लड़ेंगे। दोनों मिलकर गरीबी से लड़ेंगे। देश व प्रदेश के विकास में साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री ने जन-जन का कल्याण किया।

उपचुनाव से पहले महौल खराब करना चाहते है

यूपी हिंसा को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश को जमकर घेरा। उन्होने कहा कि उपचुनाव से पहले महौल खराब करना चाहते है। अखिलेश पर दंगे कराने का गंभीर आरेप लगाते हुए कहा कि अखिलेश ने उपद्रवियों को दंगा करने का सह दिया है।  सर्जिकल स्ट्राइक में सपा, बसपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी आतंकवाद के पक्ष में खड़ी रहीं। अब ईद, नवरात्र सभी में 24 घंटे बिजली आती है। उन्होंने जनता से मोदी और योगी पर आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, आनंद अवस्थी व शशांक शेखर सिंह, अरुण दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button