अदनान सामी के पद्मश्री देने पर स्वरा भास्कर ने जताई आपत्ति, कह डाली ये बड़ी बात

पाकिस्तानी (Pakistani) मूल के गायक अदनान सामी (Adnan sami) जो कि अब भारतीय हो चुके हैं। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार (Padmashri Award) दिया गया है। अदनान सामी को पद्मश्री मिलने के बाद बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने उन पर निशाना साधा है। सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर ने नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के विरोध में इंदौर (Indore) में एक रैली में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस दौरान कहा किस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया पहले से वजूद में है। आपने (सरकार ) इस प्रक्रिया के तहत अदनान सामी को भारतीय नागरिकता दे दी है और अब उन्हें पद्मश्री के लिए भी चुन लिया।

“स्वरा भास्कर ने संविधान बचाओ देश बचाओ” की रैली के दौरान कहा कि आप हमें गालियां दो, हम पर लाठियां चलाओ, हमें चप्पल मारो, हम पर आंसू गैस के गोले छोड़ो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो। यह लोग हमें टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य, anti-national और पता नहीं क्या क्या बताते हैं। स्वरा भास्कर ने इस दौरान कहा कि सरकार ने यह कानून बनाकर संविधान के साथ बड़ा विश्वासघात किया है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के बारे में ये बात की जा रही है कि देश में घुसपैठ में घुस गए हैं। लेकिन यह घुसपैठिए हमें नजर क्यों नहीं आ रहे हैं | दिक्कत यह है कि घुसपैठिए सरकार के दिमाग में घुस गए हैं क्योंकि सरकार को पाकिस्तान से एकतरफा प्यार हो गया है। इन्हें हर जगह पाकिस्तानी दिखाई दे रहे हैं। मेरी नानी जितनी बार हनुमान चालीसा नहीं पड़ती थी उससे ज्यादा तो यह सरकार पाकिस्तान का नाम जपती रहती है।

Related Articles

Back to top button