कांग्रेस की तारीफ करने वाली नेता को मोदी सरकार ने बना दिया राज्यपाल!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया है | वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अनुसुइया उइके राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष थीं | वहीं, 84 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा के चिल्का और भुवनेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं | विश्व भूषण ने अपना राजनीतिक सफर 1971 में जनसंघ के साथ शुरू किया था | इसके बाद वह 1977 में जनता पार्टी के गठन तक जनसंघ के आंध्र प्रदेश के महासचिव भी रहे | इसके अलावा वह जनसंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रहे | हरिचंदन 1980 से 1988 तक प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे | 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेडी-बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर भी रहे थे |

उइके का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 10 अप्रैल 1957 में हुआ था | अब तक मध्य प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पास छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार था | उइके अर्जुन सिंह के मुख्यमंत्री रहते मध्य प्रदेश में मंत्री भी रह चुकी हैं | वह महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं | एक बार तो वह अपनी ही पार्टी बीजेपी को असहज कर चुकी हैं | उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की छिंदवाड़ा मॉडल पर लिखी किताब का विमोचन किया था | इस दौरान उन्होंने कमलनाथ के छिंदवाड़ा मॉडल की काफी तारीफ कर डाली थी | उन्होंने कहा था कि मैं मध्य प्रदेश के तमाम शहरों में जाती हूं लेकिन छिंदवाड़ा सबसे साफ नजर आता है | इससे बीजेपी असहज स्थिति में आ गई थी |

Related Articles

Back to top button