सुशांत की मौत के बाद परिवार वालों ने सुशांत के फैंस को दिया संदेश, जारी किया स्टेटमेंट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट चुका है। हर कोई सुशांत की मौत पर कुछ ना कुछ कह रहा है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही पूरा देश आक्रोशित है और यह जानना चाहता है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सबसे बड़ा सदमा उनके परिवार वालों को ही लगा है। ऐसे में उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट फैंस के लिए जारी किया है। आज सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 13 दिन हो चुके हैं और आज 13 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने फैंस के लिए एक स्टेटमेंट जारी कर दिया है। इस स्टेटमेंट के जरिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अलविदा कहते हुए बड़े ऐलान किए हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को घर में गुलशन कहकर पुकारा जाता था।

सुशांत के परिवार ने स्टेटमेंट में लिखा है कि ‘  “अलविदा सुशांत. दुनिया के लिए जो सुशांत सिंह राजपूत था वो हमारे लिए हमारा प्यारा गुलशन था। वो आजाद ख्याल का, बातूनी और बहुत समझदार लड़का था। वो हर चीज में दिलचस्पी रखता था। उसके सपने कभी किसी चीज से रुके नहीं और उसने एक शेर के दिल के साथ उन सपनों का पीछा किया। वो दिल खोलकर हंसता था। वो हमारे परिवार का गौरव और प्रेरणा था। उसका टेलिस्कोप उसकी सबसे पसंदीदा चीज थी, जिससे वो सितारों को देखा करता था। हम अभी भी इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब हम कभी उसकी हंसी नहीं सुन पाएंगे। उसकी चमकती आंखें नहीं देख पाएंगे और साइंस के बारे में उसकी कभी खत्म ना होने वाली बातें नहीं सुन पाएंगे। उसके जाने से हमारे परिवार में खालीपन फैल गया है, जो कभी खत्म नहीं होगा। वो सच में अपने हर एक फैन से प्यार करता था।”

उनकी यादों को ताजा रखने के लिए एक फाउंडेशन बनाई जा रही है। आगे लिखा गया है- हमारे गुलशन को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। उसकी यादों और लिगेसी को सम्मान देने के लिए परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (SSRF) का निर्माण कर रहा है। इससे सुशांत की पसंद के एरिया यानी साइंस, सिनेमा और स्पोर्ट्स में आने वाले यंग टैलेंट को सपोर्ट किया जाएगा। साथ ही पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर को मेमोरियल में तब्दील किया जाएगा। हम यहां उनकी पर्सनल चीजें रखेंगे जिसमें उनकी हजारों किताबें, टेलिस्कोप, फ्लाइट सिम्युलेटर संग अन्य चीजें होंगी। इससे फैन्स और शुभचिंतक उनसे जुड़े रहेंगे।

उन्होंने लिखा है कि सुशांत के सभी सोशल मीडिया अकाउंट को अब उनका परिवार संभालेगा। इसके जरिए उनकी यादों और लिगेसी को ताजा रखा जाएगा। परिवार ने सभी फैन को प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button