पटना से मुंबई तक का सफर सुशांत के लिए रहा चुनौतीपूर्ण, बहन क्रिकेटर तो पिता थे अधिकारी

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से पूरा देश हिल गया है। फिल्मी जगत का यह बड़ा सितारा आज हमारे बीच नहीं रहा है। पूरे फिल्मी जगत को सुशांत सिंह की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत का बचपन से ही सपना था एक बड़ा सितारा बनने का। उन्होंने अपने सपनों को जिया फिल्मी जगत में काम किया। पटना से निकलकर मुंबई तक का सफर उनके लिए बेहद मुश्किलों से भरा रहा था लेकिन सभी मुश्किलों को पार कर सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की फिल्मों में बेहतरीन कलाकारी कर लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुए थे। सुशांत का घर पटना के राजीव नगर में है।


सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह पुलिस अधिकारी रहे हैं। सुशांत के पिता डिप्टी एसपी थे। सुशांत का पूरा परिवार शिक्षित और पढ़ाई में अव्वल रहा है। खुद सुशांत सिंह राजपूत भी पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। उन्होंने एआईईई में अच्छी रैंक लाकर मैकेनिकल इंजीनियर में दाखिला लिया लेकिन बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। जहां उन्हें सफलता मिली हालांकि इस वजह से उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई थी।

सुशांत सिंह राजपूत की क्रिकेटर बहन

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में एक फिल्म की थी एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी। इस फिल्म में वह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस किरदार को निभाते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने इस कदर लोगों पर छाप छोड़ी थी कि वह हर किसी के दिलों में छा गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार कुछ इस कदर नहीं पाया कि लोग उन्हें रील लाइफ का धोनी कहने लगे। सुशांत सिंह राजपूत वैसे तो हर फिल्म के लिए पूरी मेहनत और शिद्दत से काम करते हैं लेकिन एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पर उन्होंने धोनी की तरह बनने की पूरी कोशिश की और इसमें वह सफल भी रहे थे। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को क्रिकेट खेलना भी पसंद था। उन्होंने बचपन से अपनी बहन को क्रिकेट खेलते देखा था।

सुशांत सिंह राजपूत की सभी बहने काफी टैलेंटेड है। सुशांत ने एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में क्रिकेटर धोनी का किरदार निभाया था लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की बहन एक क्रिकेटर है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन मिट्ठू स्टेट लेवल क्रिकेटर हैं। उन्होंने कई बार इस बात का जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी बहन एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म देखकर उन पर बहुत गर्व करेंगी।

सुशांत सिंह अपनी मां के बहुत करीब थे

सुशांत सिंह अपनी मां के बेहद करीब थे। उनकी मां का निधन साल 2002 में हो गया था। मां के निधन के बाद सुशांत सिंह राजपूत बेहद टूट गए थे और यही वह साल था जब उनका परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। हालांकि अब उनके पिता पटना के राजीव नगर में रहते हैं। वहीं इससे पहले सुशांत की एक बहन की भी मृत्यु हो चुकी है। वहीं अब सुशांत सिंह की मृत्यु के बाद उनका परिवार सदमे में है।


खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत 2019 में आखिरी बार अपने घर गए थे। इस दौरान वह पटना की राजीव नगर के प्रसिद्ध मंदिर में गए थे जहां उन्होंने पूजा भी की थी।

Related Articles

Back to top button