L2 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट से शुरू हुई सप्लाई, खत्म हुई आक्सीजन किल्लत

सुल्तानपुर : अमहट स्थित L2 ट्रामा सेंटर में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीधी ऑक्सीजन सप्लाई संबंधी प्लांट शुरू करवा दिया। 40-50 बेड के लिए पर्याप्त आक्सीजन की व्यवस्था कर सकता है। प्लांट कोयम्बटूर, तमिलनाडु से आया है। यूपीडा द्वारा लगवाया गया। लगभग 50 लाख कुल खर्चा आया है। जिसमें 37 लाख प्लांट और बाकी ऑक्सिजन पाइपलाइन आदि मुख्य व्यय था। सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी ने ऑक्सीजन प्लांट सुल्तानपुर पहुंचने में आ रही बाधा दूर करने में अहम भूमिका निभाई थी। इससे एल टू में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत की समस्या खत्म हो गई है।

Related Articles

Back to top button