सनी लियोनी ने दरिंदगी की शिकार मासूम से मांगी माफी, उबल पड़ा बॉलीवुड

उत्तर प्रदेश के अलीगढ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है| अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की जघन्य हत्या के मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया गया है | इस टीम की अगुवाई एसपी क्राइम और एसपी देहात करेंगे | इस टीम में छह लोगों को शामिल किया गया है | एसपी देहात मणिलाल पाटीदार इस टीम के प्रभारी होंगे | घटना सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में है | राजनेताओ के साथ साथ बॉलीवुड के कलाकारों ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है | कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करके घटना की निंदा की |

प्रियंका कहती हैं कि ढाई साल की बच्ची के साथ जो अपराध हुआ है वो बहुत ही अमानवीय है | उन्होंने कहा, ‘मैं नि:शब्द हूं | मैं इस बच्ची के माता-पिता के दर्द की कल्पना भी नहीं कर सकती, महसूस कर सकती हूं | प्रियंका कहती हैं कि हमारा समाज क्या बन गया है?’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इसे अमानवीय घटना बताया है | राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा ‘यूपी के अलीगढ़ में एक छोटी बच्ची की भयानक हत्या ने मुझे झकझोर कर रख दिया है | कोई भी इंसान इतनी बर्बरता के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? इस मामले को लेकर यूपी पुलिस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए |’

वहीँ बॉलीवुड ने भी इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है | अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- बहुत घृणादायी और गुस्सेवाली घटना है | कोई भी शख्स ऐसा कैसे कर सकता है | नि:शब्द |

सनी लियोनी ने लिखा- माफ करना, बच्ची तुमको एक ऐसी दुनिया में रहना पड़ा जहां इंसान अब इंसानियत को नहीं समझता !!!! मुझे माफ कर दो |

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा- अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या और रेप बहुत ही डरावना है | उसके शरीर को विकृत कर दिया | बुराई, अमानवीय और बर्बरता को दिखाया | दोषी को फांसी मिलनी चाहिए | कानून को तेजी से काम करना चाहिए |

एक्टर अनुपम खेर ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- तीन साल की बच्ची के रेप पर गुस्सा है | ये बहुत डरावना, शर्मिंदा करने वाला और शब्दों से परे दुखद है | आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए | इस जघन्य अपराध के लिए कोई अन्य सजा नहीं है | मैं बच्ची के लिए न्याय की मांग करता हूं |

एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी इस घटना पर गुस्सा ज़ाहिर किया है | उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि यह घटना अमानवीय और असभ्य है, बच्ची के परिवार वालो के साथ मेरी प्रार्थना है | उनके साथ इन्साफ होना चाहिए

रितेश देशमुख ने लिखा- घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ और सदमा लगा। हम एक समाज के रूप में थोड़ा असफल रहे हैं | हम अपने बच्चों के लिए किस तरह की असुरक्षित दुनिया बना रहे हैं | इन अपराधों को कम करने के लिए सख्त सजा और तत्काल न्याय एकमात्र तरीका है |

ये घटना अलीगढ़ की है जहां टप्पल थाना क्षेत्र में लगने वाले गांव बूढ़ा में 31 मई से लापता एक बच्ची की लाश गांव के बाहर बने कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली | बच्ची की निर्ममता से हत्या की गई थी और आरोप है कि हत्या से पहले बच्ची का रेप भी किया गया है लेकिन बलात्कार की पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है |
इस मामले में गिरफ्तारी हुई है और ये एक पुरानी रंजिश के बदले में किया गया क्रूर कृत्य लग रहा है | इसके साथ ही इस घटना की फॉरेंसिक रिपोर्ट आगरा भेज दी गई है | इस घटना को लेकर पुलिस सोशल मीडिया पर लोगों को जानकारी दे रही है | मामले में एडीजी आनंद कुमार का कहना है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है | फॉरेंसिक साइंस टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और विशेषज्ञों की एक टीम को भी एसआईटी में शामिल किया गया है | इस मामले में एसआईटी फास्ट ट्रैक आधार पर कार्रवाई करेगी | आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा रही है |

Related Articles

Back to top button