सुलतानपुर : सांसद मेनका गाँधी ने महिला हेल्पडेस्क का किया शुभारंभ

सांसद मेनका गांधी ने मिशन शक्ति के तहत नगर कोतवाली, सुलतानपुर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि “आज के समाज में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन महिलाओं से अपील भी किया कि वह नरमी बना कर रखें और किसी भी तरीके से महिलाओं से संबंधित फर्जी मामले दर्द ना करवाएं।”

अक्सर देखा जाता है कि जमीनी विवाद या अन्य कारणों में पुरुष लड़ते हैं और महिलाओं को आगे करके उनसे छेड़खानी या अन्य तरीके के मामलों में पुलिस से शिकायत करते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी भी परेशान होते हैं और कभी-कभी सही मामलों में भी न्याय नहीं मिल पाता है। इसलिए महिलाओं को भी सतर्क रहना चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि जब वह मंत्री थी तो उन्होंने एक बजट रेप किट के लिए देने की बात कही थी लेकिन गृह मंत्रालय में लंबित हो गई उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि या व्यवस्था जल्द ही लागू हो ही जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button