राजभर ने चंद्रशेखर से की मुलाकात, इस रणनीति पर हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय होने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के बाद इसी सिलसिले में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से लखनऊ में मुलाकात की है। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से भी मुलाकात की इस दौरान चुनावी मुद्दे को लेकर बात -चीत हुई। कहा हम एक साथ उत्तर प्रदेश में उनके नेतृत्व में काम करेंगे।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव

मुलाकात के बाद भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2022 में संयुक्त भागीदारी मोर्चा मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ के अनामोंड होटल में बंद कमरे में करीब १ घंटा चली मुलाकात के बाद राजभर ने मोर्चे में अन्य दलों को भी शामिल करने की बात कही। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए जा रहे वोट कटवा होने जैसे आरोपों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भागीदारी मोर्चा की बनेगी। उनका कहना था कि ऐसे आरोप डरें हुए लोग ही लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-गोरखपुर: प्लाज्मा डोनेट कर डीएम ने 25 कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए ओम प्रकाश राजभर ने जनभागीदारी संकल्प मोर्चा का गठन किया है। जनभागीदारी मोर्चे में बाबूराम कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी और जनता क्रांति पार्टी समेत आठ क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button