प्रदेश सरकार ने 6 पीपीएस अफसरों के किए दबादले

शासन ने कल छह पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में प्रमोद कुमार सिंह यादव को सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा, जनपद अयोध्या बनाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजीपी मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इससे पहले प्रमोद कुमार सिंह यादव  पीलीभीत में तैनात थे।

वहीं विनीत सिंह को फिंगर प्रिंट ब्यूरो से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक, जनपद पीलीभीत बनाया गया।

अनुज कुमार चौधरी को प्रशिक्षण मुख्यालय से स्थान्तरित कर पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रामपुर की जिम्मेदारी मिली।

जबकि अजय कुमार तृतीय को अयोध्या से ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर का पदभार मिला।

रजनीश कुमार यादव को चित्रकूट से लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके अलावा शीतला प्रसाद पांडेय को पीएसी अलीगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चित्रकूट के लिए जिम्मेदारी मिली।

Related Articles

Back to top button