समाजवादी पार्टी नेता राम गोविंद चौधरी कोरोनावायरस पॉजिटिव, पीजीआई के कोविड हॉस्पिटल में हुए भर्ती

पूरे भारत में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। यह घातक वायरस अब डॉक्टर्स, नर्स, पुलिसकर्मी, प्रशासन के अधिकारियों और अब तो नेताओं में भी फैलने लगा है। समाजवादी पार्टी के नेताओं में भी यह वायरस फैलने लगा है। धर्मेंद्र यादव के यादव के बाद अब यह वायरस उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी में भी फैल गया है।

जी हां, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोविंद चौधरी भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि राम गोविंद चौधरी की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उनकी कोरोनावायरस जांच की गई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी यह जांच लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कराई गई। जहां पर सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको मेदांता में भर्ती कराया गया था। आज उनको संजय गांधी पीजीआई के कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button