सपाई सुनील सिंह का सीएम योगी पर निशाना, कहा- जनता ऐसा सबक सिखाएगी कि उत्‍तराखंड में जाकर माला जपेंगे

गोरखपुरः हियुवा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कभी दाहिने हाथ रहे सुनील सिंह सपा ज्‍वाइन करने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे | यहां पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया | इस दौरान उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर जमकर निशाना साधा | सुनील सिंह ने कहा कि 2022 के चुनाव में जनता उन्‍हें ऐसा सब‍क सिखाएगी कि लखनऊ की सीट छोड़कर उत्‍तराखंड के किसी कंदरा में जाकर माला जपेंगे |

सुनील सिंह ने कहा कि उन्‍होंने कहा है कि ऐसा सबक सिखाऊंगा कि 10 पुश्‍त याद रखेंगे | उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ये गोरखपुर वही माटी है | जब उत्तराखंड से यहां पर आए थे, गोरखपुर के लोगों ने सहयोग करके आपको भारत के सबसे बड़ी पंचायत में आपको मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया | अगर आप सबक सिखाने की बात करेंगे, तो इंतजार करिए | 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता नौजवानों के सहयोग से आपको ऐसा सबक सिखाएगी कि लखनऊ की सीट छोड़कर उत्तराखंड की किसी कंदरा में जाकर के माला जपने का काम करेंगे |

सुनील सिंह ने कहा कि उनके अंदर रोष नहीं है | योगी आदित्यनाथ ने धोखा दिया | यहां के नौजवानों को उन्होंने नौजवानों का सपना तोड़ा है | नौजवानों में मैं भी आ जाता हूं | उन्होंने गोरखपुर के गरीबों का भरोसा तोड़ा है | इनके द्वारा कहा जाता है कि अगर आंदोलन करोगे, तो मेरी पुलिस अपने हिसाब से सबक सिखाएगी | बदला लेगी | कौन से हिसाब है आपके? उन्होंने कहा कि क्या संविधान से बाहर का हिसाब है आपका..? उन्होंने कहा कि हम आंदोलन करेंगे | हम संघर्ष करेंगे | हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे | नौजवानों के हक की लड़ाई भी लड़ेंगे |

सुनील सिंह ने कहा कि वे किसानों के हक की लड़ाई भी लड़ेंगे | अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई भी मिलकर लड़ेंगे | आप जितनी भाषा में हमें समझाना चाहें, पहले सुनील सिंह को समझाएं | उसके बाद भारत, उत्तर प्रदेश और गोरखपुर की जनता को समझाएं| उन्होंने कहा कि हम CAA का विरोध जरूर करेंगे | हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष विरोध कर रहे हैं | हम आगे भी करेंगे | हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की है कि हम एनपीआर नहीं भरेंगे | एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक नौजवान, गोरखपुर की जनता उत्तर प्रदेश की जनता, एनपीआर नहीं भरेगी, आने वाले समय में आपको दिखाई देगा |

उत्तर प्रदेश में जो अराजकता है, एक-एक जनमानस जानता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान कि अगर कोई आजादी की बात करेगा तो उसके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा लगेगा | तो उन्हीं की सरज़मी से सुनील सिंह कहता है कि हां हमें आजादी चाहिए | आपके अहंकार से आजादी चाहिए. आपके अत्याचार से आजादी चाहिए. महंगाई से आजादी चाहिए. किसानों के बदहाल स्थिति से आजादी चाहिए. बेरोजगारी से आजादी चाहिए. गोरखपुर का नौजवान आजादी मांग रहा है | मैं मुकदमा भी झेलने के लिए तैयार हूं |

गोरखपुर के लोगों को उनके हक, गरीबी, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं से आजादी दिलाने के लिए सड़क पर संघर्ष करूंगा | योगी आदित्यनाथ की सरकार का अहंकार अहंकार को निश्चित रूप से गोरखपुर की जनमानस चकनाचूर करने का काम करेगा | किसी भी आंदोलन के लिए योगी आदित्यनाथ का यह कहना पुरुष लोग रजाई में छुपे हुए हैं और महिलाओं को आगे कर देते हैं | उन्होंने योगी आदित्यनाथ को ज्ञान दास की संज्ञा देते हुए कहा कि आप को देश को बताना होगा कि जब भाजपा की सरकार ने नोट बंदी लागू किया था, तो भारत के प्रधानमंत्री ने अपने 90 वर्ष की मां को सड़क पर उतरा था, उस समय आपका ज्ञान कहां पर गया था ?

Related Articles

Back to top button