सपा नेता अबु आज़मी ने कहा देश बर्बादी की ओर बढ़ रहा है

मैं जीरो हूँ मेरी कोई हैसियत नहीं पार्टी जो कहेगी वही मैं करूंगा

लखनऊ: महाराष्ट्र के सपा नेता जो आज़मगढ़ के रहने वाले है आज एक समारोह में शामिल होने के लिए आज़मगढ़ आये हुए थे। पत्रकारों को उन्होंने बताया कि देश बर्बादी की ओर जा रहा है।

अबु असीम आज़मी सपा के कद्दावर नेता ने आज अपने को पार्टी में जीरो बताया कहा कि जो काम पार्टी कहेगी वो करूंगा मैं कुछ नहीं सिवाय जीरो के। आज़मी भाजपा पर हमलावर रहे उनका कहना था कि केवल दो लोग है और ये दो लोग केवल दो लोगो को आगे बढ़ा रहे है।

मोदी व शाह अम्बानी व अडानी को बढ़ा रहे है। नौकरी बेरोजगारी महंगाई बड़ा मुद्दा है लेकिन सरकार मनमानी कर रही है हिन्दू लोगो को चाहिए कि वो चौपाल लगाकर लोगो को समझाए की मुसलमान इस देश का है और अच्छा है।

Related Articles

Back to top button