समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मीले आज़म खान से

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आज़म खां के स्वास्थ्य के प्रति चिंता करते हुए दिल्ली संसद से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही सीधे मेदांता हाॅस्पिटल गए। अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और लोकसभा सांसद मोहम्मद आजम खां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे।
श्री अखिलेश यादव ने डाक्टरों से मोहम्मद आजम साहब के बेहतर और जल्द इलाज के संदर्भ में परामर्श भी किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने मोहम्मद आज़म खां के साथ घोर अन्याय किया है और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय से इंसाफ की उम्मीद है।
भाजपा सरकार जनादेश का अपमान कर रही है। फोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार‘ का घोर उल्लंघन है। अगर ये काम भाजपा करवा रही है तो ये दण्डनीय है। और अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी है। फोन जासूसी एक लोकतांत्रिक अपराध है।
अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल के डॉक्टर से मुलाकात करते हुए

Related Articles

Back to top button