सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के इन नेताओं ने दिया मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

आज मकर संक्रांति का पर्व है और पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है सभी पार्टी के नेताओं ने मकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी है चाहे अखिलेश यादव की बात करें या प्रियंका गांधी की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की या बसपा सुप्रीमो मायावती की सभी ने मकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा है कि दान दान एवं सूर्य उपासना के महापर्व मकर संक्रांति की समस्त प्रदेश एवं देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर हैं और मुख्यमंत्री ने पहली खिचड़ी गुरु गोरखनाथ को चढ़ाने के बाद पूरे प्रदेश वासियों को और देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है।

वहीं दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पूरे प्रदेश वासियों और देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट करके समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति की पोंगल, बीहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button