सोनीपत : श्रद्धांजलि देने विजय घाट पर जाते किसानों को सिंघु बॉर्डर दिल्ली पुलिस ने रोका

सोनीपत। दिल्ली में विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने जा रहे हरियाणा के किसानों को दिल्ली पुलिस ने सिंधु बार्ड पर रोक दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत ग्रुप ) के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर दहिया के नेतृत्व में इकट्‌ठे हुए किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाऐ और सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि किसानों एवं जवानों के मसीहा लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर नहीं जाने देना किसानों का अपमान है। शमशेर दहिया ने कहा कि उन्होंने पहले ही आला अधिकारियों को लिखित में सूचना दी थी कि वह हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धांजलि अर्पित करने विजय घाट जाएंगे। लेकिन हरियाणा और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें जाने से मना कर दिया जिसके चलते किसानों में गुस्सा है। किसानों का कहना है कि ऐसी मनमानी कर सरकार सफल नहीं हो सकती। किसानों को हर तरह से दबाया जा रहा है साथ ही उन्होंने सरकार के कृषि अध्यादेशों की आलोचना करते हुए कहा कि इन अध्यादेशों से देश का अन्नदाता विनाश के कगार पर पहुंच जाएगा।

Related Articles

Back to top button