कांग्रेस में चुना जाएगा नया अध्यक्ष, सोनिया गांधी इस्तीफा देने के लिए तैयार !

कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर एक बार फिर से विवाद छिड़ गया है। इस समय कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं और अब उन्होंने एक नया कांग्रेस प्रमुख चुनने के लिए अपील कर दी है। इसी के साथ उन्होंने अपना इस्तीफा देने की बात भी कही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने यह साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष के पद पर नहीं रहना चाहती हैं।

सोनिया गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव की हार के बाद से कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर स्थित हैं उनसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थे। हालांकि राहुल गांधी ने यह कहा था कि मेरे अलावा कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बन जाए। इस पर उस समय बड़ा विवाद चला था। लेकिन राहुल गांधी अपनी बात पर डटे रहे। ऐसे में अब एक बार फिर से कांग्रेस के अंदर ही चुनाव किए जा सकते हैं और अध्यक्ष चुना जा सकता है।

बता दें कि कांग्रेस के नेता लगातार मांग कर रहे थे कि कांग्रेस में बदलाव किए जाएं। इस समय जो कांग्रेस की स्थिति है वह पहले से बहुत खराब हो चुकी है। 70 साल भारत पर राज करने वाली पार्टी के पास आज सत्ता नहीं है और इसी के साथ वह लगातार एक के बाद एक कई राज्य भी गवा चुके हैं। ऐसे में अब अध्यक्ष पद से लेकर कांग्रेस में कई बड़े बदलाव की बात की जा रही है। कांग्रेसमें है बात अब खुलकर होने लगी है। हालांकि रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि कांग्रेस के 100% कार्यकर्ताओं का यह मानना है कि कांग्रेस की राहुल गांधी ही कांग्रेस के फिर एक बार अध्यक्ष बन जाए। हालांकि इस संबंध में राहुल गांधी ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button