तीन ट्रेनों की टक्कर में अबतक 233 लोगों की मौत, हजार से ज्यादा घायल!

ओडिशा– बालासोर में दो ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पहुंच गई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस  दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

घटना के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। इस स्थिति में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। इस हादसे की वजह से सैकड़ों परिवारों ने अपने सदस्य खो दिए हैं। सैकड़ों लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों में से कई तो गंभीर हालात में हैं और वह पूरी तरह से कब ठीक होंगे, कोई नहीं जानता है।

मौके पर राहत और बचाव का काम अब भी जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जाहिर किया है। हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है।
सूत्रो के मुताबिक अब तक हजार लोगों के घायल होने की सूचना है, उनका इलाज चल रहा है।

233 लोगों के शव बरामद हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है

Related Articles

Back to top button