जापान के इस तूफान ने बदला टोक्यो का आसमान, खतरा बढ़ा, रद्द हुई सारी उड़ाने

जापान(Japan) में कई दिनों से चल रहे तूफान हगिबीस(Hagibis) शनिवार को तट से टकरा सकता है। ऐसे में तूफ़ान की वजह से लोगों में डर का माहौल है। अभी तक 42 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। इस तूफ़ान ‘हगिबीस’ के चलते जापान में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीँ पिछले 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान ‘हगिबीस’ के असर से राजधानी टोक्यो का आसमान गुलाबी और बैंगनी हो गया है।

तूफ़ान के चलते जापान की सरकार ने बाढ़(Floods) और भूस्खलन(Landslide) की आशंका जताई है। इसलिए जापान के तटीय इलाकों को खाली करा दिया है। इसके साथ ही सभी हवाई सेवाओं और रेल नेटवर्क को स्थगित कर दिया गया है। जापानी कंपनियों ने 1929 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीँ जापान में रग्बी विश्व कप के सभी मैच रद्द कर खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया है। खबर है कि तेज हवाओं से कई गाड़ियां सड़क पर चलते हुए पलट गईं। साथ में एक व्यक्ति के मारे जाने की भी खबर है।

60 साल पहले भी आया था तूफ़ान

गौरतलब है कि जापान के नागरिको को प्रशासन की तरफ से घरों में रहने की सलाह दी गई है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सरकार ने इमरजेंसी सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। बता दें कि इस तूफान को फिलीपींस ने हगिबीस नाम दिया है। वहां की भाषा में ‘हगिबीस’ का मतलब रफ्तार होता है। इससे पहले साल 1958 में भी इसी तरह के तूफान ने जापान में भारी तबाही मचाई थी। उस समय के भयंकर तूफान की वजह से जापान में 1200 लोग मारे गए थे। इसके अलावा उस समय हजारों लोग तूफ़ान की वजह से बेघर हो गए थे।

Related Articles

Back to top button