Breaking News : श्याम रजक आरजेडी में हुए शामिल, कहा मैं अपने घर वापस आकर भावुक हो रहा हूं

 

बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी उठापटक जारी है। नीतीश सरकार से हटाए गए मंत्री श्याम रजक आज राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने श्याम रजक को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि श्याम रजक को पहले ही नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद आज उन्होंने पहले विधायक पद छोड़ा और अब वह आरजेडी में शामिल हो गए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि रात भर चंद्रशेखर जी की जेल यात्रा डायरी पढ़ा हूँ और पढ़कर यहीं निर्णय लिया हूँ कि सामाजिक न्याय के साथ धोखा नही करना चाहिए, और जहाँ सामाजिक न्याय का हनन हो वहां रहने का कोई औचित्य नहीं।

उन्होंने कहा कि हमारे आगे संविधान है और जो उसकी रक्षा नही कर सकता हो वो राज्य की रक्षा क्या करेगा, संविधान के धारा 19 में साफ कहा गया है कि आपको अनुशासन भंग करना है तो उसके लिए उसके खिलाफ राज्य व्यवस्था के राज्य के विधायक या राष्ट्रीय परिषद के मदद नही कर सकता है साफ कहा गया है आज इसकी धज्जियां उड़ाई गई, जो अपने संविधान का रक्षा नही कर रहा हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। गैरकानूनी तरीके से निकाला गया है और मुझे निकाला क्या गया मैं खुद ही इस्तीफा दे रहा हूँ
ऐसे क्या मुख्य कानून चलता है।

Related Articles

Back to top button