शिवसेना ने एक बार फिर से आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने की मांग उठाई, किया सूर्ययान ज़िक्र

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (Shivsena) ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है | सोमावार को पार्टी रैली के दौरान शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि चंद्रयान तकनीकी खराबी के कारण भले ही चांद पर लैंड नहीं कर पाया लेकिन हमारा सूर्ययान (आदित्य ठाकरे) मंत्रालय की छठवीं मंजिल पर जरूर लैंड करेगा |

संजय राउत का इशारा मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर था | संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र चुनावों में आदित्य ठाकरे का उतरना पार्ट की मांग है | राजनीति बदल रही है | अगर हम नेतृत्व करना चाहते हैं तो उन्हें नेता की तरह आगे लाना होगा |

संजय रावत ने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे | अगर ठाकरे परिवार का कोई सदस्य सरकार में शामिल होता है तो वह केवल डिप्टी सीएम की पोस्ट नहीं लेगा | इसे मुख्यमंत्री पद पर होना चाहिए | अगर वे युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं तो वे सरकार भी चला सकते हैं |

अब ऐसा ऐतिहासिक वक्त आ गया है | महाराष्ट्र कृतज्ञ है कि आदित्य ठाकरे ने राजनीति में उतर रहे हैं | संजय राउत ने कहा कि आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना का अपना मुख्यमंत्री होगा | शिवसेना सक्रिय हो गई है, अब महाराष्ट्र की राजनीति मतोश्री के इर्दगिर्द ही रहेगी | अगर बालासाहेब जिंदा होते तो वे बेहद खुश हुए होते |

ठाकरे परिवार के किसी भी सदस्य ने चुनाव नहीं लड़ा | कई बार इतिहास बदलने के लिए कुछ नियमों का उल्लंघन करना पड़ता है | आज के माहौल को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आदित्य ठाकरे को बुला लें | फिर हमे भी कहेंगे |

Related Articles

Back to top button