शिवसेना ने घोषित कर दी अपनी सीटें, ये रहीं देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे की सीटें,

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी के कुछ देर बाद ही शिवसेना ने भी महाराष्ट्र की 124 सीटों की सूची जारी की। हालाँकि शिवसेना ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। शिवसेना जल्द ही इन सीटों पर प्रत्यशियो के नाम घोषित कर सकती हैं।

गौरतलब है कि बीजेपी ने 125 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से खड़ा किया है। वहीँ शिवाजी महाराज के परिवार से शिवेंद्र सिंह को सतारा से टिकट मिला है। शिवसेना से आदित्य ठाकरे को वर्ली से चुनाव में उतारा जा रहा है। हालाँकि हमेशा से शिवसेना की रही नवी मुंबई सीट बीजेपी के खाते में चली गई है। गौरतलब है कि इस फैसले से शिवसेना के नवी मुंबई कैडर में असंतोष पैदा हो गया है। शहर प्रमुख और जिला उपाध्यक्ष सहित 200 से अधिक नवी मुंबई शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button