शिवराज ने अपने जन्मदिन पर बेलपत्र का पौधा रोपा

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्मदिन पर सुबह सबसे पहले अपने निवास पर बेलपत्र का पौधा रोपा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री विजय शाह, प्रभुराम चौधरी, हितानंद और लोकेंद्र पाराशर आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के स्वागत में उनके संकल्प अनुसार आज कोई भी व्यक्ति फूल माला अथवा गुलदस्ता लेकर नहीं आया। आगंतुकों ने चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं पौधे भेंटकर दी।

ये भी पढ़े – शिवराज को मोदी समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने बरगद सहित लगभग 25 प्रजातियों के पौधे रोपे। चौहान ने इस अवसर पर धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाने के इस पवित्र सामाजिक अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए मीडिया तथा अन्य सभी की सराहना की तथा धन्यवाद दिया।


चौहान ने अपने निवास पर अपने परिवार के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी  साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय तथा कुणाल ने नारियल, शमी तथा आंवले के पौधे रोपे।

Related Articles

Back to top button