शिवराज ने मोहर सिंह दांगी के निधन पर शोक जताया

भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक मोहर सिंह दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए श्री दांगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा ‘मन व्यथित है। दु:ख और पीड़ा से भरा हुआ है। प्रदेश भाजपा के हमारे साथी, चार बार के विधायक रहे, विदिशा के लोकप्रिय जननेता श्री ठाकुर मोहर सिंह दांगी जी हमें छोड़कर चले गये। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों व चाहने वालों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति दें।’

ये भी पढ़े – पेड़ लगाकर मनाऊंगा जन्मदिन: शिवराज


मुख्यमंत्री ने कहा ‘ठाकुर मोहर सिंह दांगी ने विदिशा के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य और प्रयास किये। उनका सम्पूर्ण जीवन जनसेवा में व्यतीत हुआ। वे समाज, प्रदेश और राष्ट्र की उन्नति के लिए किये अपने कार्यों के लिए सदैव याद किये जायेंगे। चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि।’ दांगी का कल रात भोपाल के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है।

Related Articles

Back to top button