शिवराज ने अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि  सिंह के निधन से उन्हें बेहद दुख हुआ है। वे किसानों और असमर्थों के हितों के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

अजीत सिंह का आज सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button