शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा…

उत्तर प्रदेश –रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव बीते कुछ दिन पहले रायबरेली पुलिस ने उन्हें देर रात को घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के बाद पुलिस का कहना था उन पर गवाहों को भड़काने का आरोप लगा है। और फिर उन्हें रायबरेली पुलिस जेल भेज देती है। इसी बीच समाजवादी पार्टी कमेटी की गठन करती है, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

इसी निष्पक्ष जांच को लेकर रायबरेली में शिवपाल यादव ष्ट्न्ष्ट्न्न   के जेल प्रशासन को आरपी यादव से मिलने के लिए लेटर लिखा था। इसके बाद रात में ही आरपी यादव को रायबरेली से सुल्तानपुर जेल भेज दिया गया।

 

शिवपाल यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर उठाया सवाल
शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार की साफ-सुथरी और न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्विटर से एक लेटर भी शेयर किया है। लेटर में उन्होंने आरपी यादव से मिलने के लिए रायबरेली जेल प्रशासन और जिला प्रशासन से समय मांगा था।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “यह दुर्भाग्य की बात है कि मैंने आज आरपी यादव से मिलने का अनुरोध किया था। इससे पहले ही उनका जिला जेल रायबरेली से जिला जेल सुल्तानपुर में तबादला कर दिया गया। यह पारदर्शी लोकतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली के सिद्धांतों का उल्लंघन प्रतीत होता है।”

आरपी यादव ने 2019 विधानसभा चुनाव में सपा की तरफ से रायबरेली सदर सीट से चुनाव लड़ा था। इससे पहले वह जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 4 फरवरी को आरपी यादव को आदित्य हत्याकांड के गवाह को धमकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button