Farmers Tractor Rally : कांग्रेस के बाद शिवसेना ने मोदी सरकार पर बोला हमला…

 

किसान ट्र्र्रैक्टर परेड के बीच हिंसक वारदतों को लेकर अब सियासत गर्म हो गई है। शिवसेना ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर सरकार चाहती तो आज की हिंसा रोक सकती थी। उन्होंने पूछा कि माहौल क्यों बिगड़ गया है। सरकार किसान विरोधी कानून रद्द क्यों नही कर रही? क्या कोई अदृश्य हाथ राजनीति कर रहा है?

अपने दूसरे ट्वीट में संजय राउत लिखते हैं, ‘क्या सरकार इसी दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी? सरकार ने आखिर  तक लाखो किसानों की बात नही  सुनी। ये किस टाईप का लोकतंत्र हमारे देश में पनप रहा है? ये लोकतंत्र नही भाई..
कुछ और ही चल रहा है। जय हिंद।’

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्ववीट में लिखा है, ‘हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो!’

दिल्ली में जो चल रहा है, उसका समर्थन कोई नही कर सकता। कोई भी हो लाल किला और तिरंगे का अपमान सहन नही करेंगे। लेकिन माहौल क्यों बिगड गया? सरकार किसान विरोधी कानून रद्द क्यों नही कर रही? क्या कोई अदृश्य हाथ राजनीति कर रहा है? जय हिंद

Related Articles

Back to top button