शिवसेना ने दी चेतावनी अपना सीएम बना सकते हैं, फ्लोर पर साबित करने की बात कही

महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म होने जा रहा है | उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है | जैसे जैसे ये समय नजदीक आता चला जा रहा है, शिवसेना के तेवर तीखे होते जा रहे हैं | अब शिवसेना नेता संजय राउत ने बहुत बड़ा दावा कर दिया है | उन्होंने दावा कि उनके पास इतनी संख्या है कि वे अपना सीएम बना सकते हैं | इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि वे इसे हाउस के फ्लोर पर दिखाएंगे |

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘’हम लोगों के पास खुद अपना सीएम बनाने के लिए संख्या मौजूद है | हमें इसे यहां दिखाने की जरूरत नहीं है, हम उसे हाउस के फ्लोर पर दिखाएंगे | हमारे पास विकल्प मौजूद हैं, हम बिना विकल्प के बात नहीं करते हैं |’’

इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा | संजय राउत ने कहा, ‘’अगर आपके पास नंबर हैं तो सरकार बनाएं | अगर संख्या नहीं है तो इसे स्वीकर करें | संविधान इस देश की जनता के लिए है, ये बीजेपी की निजी संपत्ति नहीं है | हम लोग संविधान के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं | हम लोग महाराष्ट्र में शिवसेना का सीएम संविधान के मुताबिक बनाएंगे |’’

Related Articles

Back to top button