सरोज खान के निधन से मायूस शाहरुख खान बोले बॉलीवुड में मेरी वह पहली गुरु थी

आज कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। 71 साल की सरोज खान बॉलीवुड की एक बेहतरीन कोरियोग्राफर थी। उन्होंने न जाने कितने बॉलीवुड सितारों को नाचना सिखाया है। आज जब कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है तो पूरा बॉलीवुड मायूस है। हर कोई सरोज खान की खूबसूरत लम्हों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। वही सरोज खान एक ऐसी कोरियोग्राफर है जिन्होंने इस शाहरुख खान के करियर में भी एक अहम रोल में निभाया है। उनकी जिंदगी में सरोज खान का एक अहम किरदार रहा है। ऐसे में खुद शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में सरोज खान की अहमियत के बारे में ट्वीट कर बताया है और वह बहुत दुखी भी है।

सरोज खान के निधन से शाहरुख खान दुखी हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए कोरियोग्राफर को ट्रिब्यूट दिया है और उन्हें बॉलीवुड में अपना पहला गुरु बताया है। शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘सरोज खान बॉलीवुड में मेरी पहली गुरु थी। कई घंटों तक तो उन्होंने मुझे सिर्फ डांस के वक्त डिप करना सिखाया था। सरोज खान सभी का ध्यान रखी थी सभी को प्रोत्साहित करने वाली थी। आपकी बहुत याद आएगी सरोज जी। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे। मेरा ध्यान रखने के लिए शुक्रिया।

वही पूरा बॉलीवुड सरोज खान को लेकर कुछ ना कुछ ट्वीट कर रहा है। हर कोई सरोज खान की मौत से दुखी हो गया है। वही माधुरी दीक्षित और सरोज खान की जोड़ी बहुत मशहूर थी। माधुरी दीक्षित के न जाने कितने गानों को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया है। ऐसे में माधुरी दीक्षित ने भी सरोज खान को अपना गुरु बताया है। उन्होंने सरोज खान को उनके बेहतरीन डांस को क्रेडिट भी दिया है। सरोज खान के निधन से वह बुरी तरह टूट गई है। वे अब तक गया नहीं मान रही है कि दुनिया ने अब एक महान टैलेंट को हमेशा के लिए खो दिया है।

Related Articles

Back to top button