सतीश पूनियां ने बड़ी चौपड़ एवं प्रदेश कार्यालय पर किया झण्डारोहण

जयपुर, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने आज 72वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर बड़ी चौपड़ और पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झण्डारोहण किया एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान डाॅ. पूनियां ने विगत 40 वर्षों से बड़ी चौपड़ पर भाजपा की ओर से लगातार तिरंगा फहराने की परम्परा बरकरार रखी। इस अवसर पर डाॅ. पूनियां ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्बोधित करते हुए कहा कि यह स्वतन्त्र भारत में हमारे महान लोकतन्त्र की स्थापना का महापर्व है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि
डाॅ. पूनियां ने कहा कि भारत का लोकतंत्र ही दुनिया में भारत की सबसे बड़ी ताकत है, भारत की बहुआयामी एवं बहुल संस्कृति लोकरंग से रंगी है, अनेकों जाति, धर्म, पंथ, मजहब, भाषा इन तमाम विभिन्नताओं एवं विषमताओं के बाद भी भारत एक खूबसूरत एवं सुन्दर देश है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश, सैफई में फहराएंगे 26 को इतना ऊंचा तिरंगा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चैधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, महेन्द्र जाटव, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, आईटी प्रदेश प्रभारी अविनाश जोशी, विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व जयपुर शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button