समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव हुए स्वस्थ, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब स्वस्थ होकर अपने आवास लखनऊ में पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी उनके साथ मौजूद थे।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित परेशानी थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। हालांकि कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत में सुधार आ गया था लेकिन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया था ऐसे में अब खबर है कि मुलायम सिंह यादव को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुलायम सिंह यादव के ठीक होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले बेहद खुश हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रार्थना कर रहे थे कि जल्द से जल्द समाजवादी संरक्षक मुलायम सिंह यादव स्वस्थ हो जाएं।

Related Articles

Back to top button