समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर जंक्शन पे हुए दुष्कर्म के लिए भाजपा को ठहराया दोषी।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर के बताया बहन-बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित मुख्यमंत्री का गृह जनपद।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर के बताया बहन-बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित मुख्यमंत्री का गृह जनपद। ट्वीट में उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल पे इशारा करते हुए लिखा की भाजपा की सरकार एक बार फिर से बेनकाब हो गई।

उस ट्वीट में गोरखपुर जंक्शन पर हुए हादसे पर रोशनी डालते हुए भी भाजपा सरकार को ही दोषी ठहराया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा की “बहन-बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित मुख्यमंत्री का गृह जनपद! गोरखपुर जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास सो रही महाराजगंज की युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना, विचलित करती है। बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बेनकाब हो गई भाजपा सरकार। शर्म करें मुख्यमंत्री”।

 

 

Related Articles

Back to top button