डिम्पल के जन्मदिन पर अयोध्या में संतों ने किया यज्ञ, ये लोग रहें मौजूद

 

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की धर्मपत्नी आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली पूर्व सासंद डिम्पल यादव (dimple yadav) के जन्मदिन पर रामनगरी अयोध्या के सिद्धपीठ मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित करतलिया आश्रम में युवा महंत बालयोगी रामदास जी महाराज के संयोजन में वैदिक आचार्यों के दिशानिर्देशन में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें डिम्पल के दीघार्यु के साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व नेताजी मुलायम सिंह के दीघार्यु के लिए हवन कुंड में महंत बालयोगी रामदास,अयोध्या के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन सहित विशिष्ट संत धर्माचार्य आहुतियां डाली।

असहायों को वितरित किये कम्बल

इसके साथ में मां सरयू का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। अभिषेक पूजन के साथ गरीबों असहायों दीन दुखियों को भोजन वस्त्र व ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें:-अखिलेश के साथ पार्टी मुख्यालय में डिंपल ने मनाया इस तरीके से अपना जन्मदिन

कार्यक्रम में ये लोग रहें शामिल

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास जी महाराज,महंत कन्हैया दास,महंत विनोद दास,महंत आनंद दास,,महंत अगंद दास,महंत नरसिंह दास,,महंत सुधीर दास,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव,हरिहर यादव,अनुरुद्ध मिश्रा,सुमन पाठक सहित बड़ी संख्या में संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button