रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रसिद्ध होस्ट Lary King के निधन पर जताया दुख

मॉस्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिका के प्रसिद्ध शो के होस्ट लैरी किंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

श्री पेसकोव ने बताया कि श्री पुतिन और किंग के बीच कई बार मुलाकात हुई थी। किंग ने पुतिन का साक्षात्कार भी लिया था।

राष्ट्रपति ने हमेशा उनके उच्चतम व्यावसायिकता और निर्विवाद पत्रकारिता प्राधिकरण की सराहना की है।

किंग का लोस एंजिलेस के केदार सिनाइ मेडिकल सेंटर में निधन हो गया था। वह 87 वर्ष के थे।

Related Articles

Back to top button