आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा झण्डा नहीं फहराया : संजय सिंह

एक जुलाई से यूपी में तिरंगा शाखाओं का होगा शुभारंभ: संजय सिंह

एक जुलाई से यूपी में तिरंगा शाखाओं का होगा शुभारंभ: संजय सिंह

पहली तिरंगा शाखा में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर सार्थक चर्चा होगी- संजय सिंह

तिरंगा शाखा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित वीडियो शाखा में दिखाया जाएगा – संजय सिंह

तिरंगा शाखाओं में तिरंगे के सामने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी – संजय सिंह

तिरंगा शाखा कट्टर देशभक्तों की शाखा होगी – संजय सिंह

आरएसएस का कोई प्रमुख आज तक दलित और पिछड़ा नहीं बना: संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने तिरंगा शाखाओं की लांचिग के संदर्भ में पत्रकारों को दी जानकारी

आरएसएस शाखा से हमारी तिरंगा शाखा अलग होगी: संजय सिंह

 तिरंगा शाखा की वेबसाइट दिखाने के साथ लोगो भी किया लांच

– भारत का तिरंगा हम सब के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक: संजय सिंह

गोमती सफाई अभियान, गंगा नदी का अभियान, वृक्षारोपण, क्षेत्र में श्रमदान करेंगे तिरंगा शाखाओं के सदस्य

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में एक जुलाई से प्रदेश में शुरु होने वाली तिरंगा शाखा की लांचिंग के संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी दी।

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के अंदर छह माह के अंदर 10 हजार शाखाओं का निर्माण करेंगे। इस बात की भी घोषणा पहले ही कर चुके हैं। एक जुलाई से इन शाखाओं का शुभारंभ होगा। तिरंगा शाखा के लिए पांच प्रमुख आशुतोष सेंगर, जनक प्रसाद, बृजलाल लोधी, संदीप कुमार और अभिषेक सुधीर की घोषणा की। 5 लोगों की कोआर्डिनेशन टीम प्रदेश में तिरंगा शाखाओं का विस्तार करेगी ।

प्रेस वार्ता के दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, ब्रज कुमारी सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, इंजीनियर अजय कुमार और तिरंगा शाखा के पांचों प्रमुख मौजूद रहे ।

आप सांसद संजय सिहं ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हर एक भारतीय की आन, बान और शान की पहचान है। भारत का तिरंगा हम सब के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा शाखा की शुरुआत में हम सारे लोग तिरंगा सामने लगाकर जितने भी सदस्य उस शाखा में मौजूद होंगे तिरंगे को प्रणाम करेंगे।

शाखा में सबसे पहले एक जुलाई को जिस महापुरुष की चर्चा हम लोग करने जा रहे हैं वो भारत के संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर हैं। शाखा में उनके जीवन के बारे में सार्थक चर्चा की जाएगी। तिरंगे को नमन करने के बाद सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना को हमारा शाखा प्रमुख सभी मौजूद सदस्यों को पढ़कर सुनाएगा।

सभी साथ में उस प्रस्तावना को दोहराने का काम करेंगे। इसके बाद 10 मिनट का एक वीडियो बाबा साहब के जीवन से जुड़ा हुआ उस शाखा में दिखाया जाएगा। 20 मिनट तक बाबा साहब के जीवन के बारे में चर्चा होगी।

संजय सिंह ने कहा कि बाकी 30 मिनट में राष्ट्रीय मुद्दों पर राज्य के मुद्दों पर स्थानीय मुद्दों पर क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। रचनात्मक कार्यों में गोमती सफाई अभियान, गंगा नदी का अभियान, वृक्षारोपण, क्षेत्र में श्रमदान, कहीं गंदगी है तो उसकी सफाई का कार्य, नगर में गांव में शहीद के स्थल पर कोई स्मारक बना है उसकी देखरेख और सफाई का अभियान। ब्लड डोनेशन जैसा पवित्र कार्य राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हुए करेंगे। लोगों के जीवन बचाने की भूमिका में तिरंगा शाखाएं मददगार साबित होंगी।

आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा झण्डा नहीं फहराया : संजय सिंह

 

संजय सिंह ने कहा कि आरएसएस शाखा से आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा अलग होगी। तिरंगा शाखा में जाति धर्म का भेद नहीं होगा। तिरंगा शाखा में कोई लिंग भेद भी नहीं होगा। महिला पुरुष में भेद नहीं होगा । हम उस तिरंगे को आगे लगाकर देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति और देश के महापुरुषों पर चर्चा करेंगे। आरएसएस की शाखा में तिरंगे का उपयोग नहीं होता।

52 साल तक उन्होंने तिरंगा झण्डा नहीं फहराया, आर एसएस की शाखा में माताएं बहनें नहीं जाती । आरएसएस का कोई प्रमुख आज तक दलित और पिछड़ा नहीं बना। आरएसएस की शाखा से इस शाखा को मत जोड़ियें तिरंगा शाखा मुख्य रूप से देशभक्तों की शाखा है। तिरंगा शाखा राष्ट के देश की तरक्की के विषय में, महापुरुषों के जीवन के बारे में चर्चा करके देश के निर्माण के लिए काम करेगी। पांच लोगों की कॉआर्डिनेशन कमेटी बनाई जा रही है यह तय करेगा कि आगे इस तिरंगा शाखा को कैसे विस्तार देना है। आशुतोष सेंगर, अभिषेक सुधीर, जनक प्रसाद, संदीप कुमार और बृजलाल लोधी हैं। ये पांच साथी उत्तर प्रदेश में इस कार्य को विस्तार देंगे।

आशुतोष सेंगर पहचान फाउंडेशन और अन्ना आंदोलन से जुड़े हुए रहे हैं इन्होंने बड़ी संख्या में गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई कराई और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में आगे बढाने का काम किया। अभिषेक सुधीर बैरिस्टर एट लॉ लंदन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने पढ़ाई की थी, जनक प्रसाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं, संदीप कुमार ने एमबीए, एलएलबी, एमएस अमेरिका से किया और बृजलाल लोधी ने एलएलबी लखनऊ विश्विद्यालय शिक्षा दीक्षा ली ।

आशुतोष सेंगर ने कहा कि देश में फैली नफरत को खत्म खत्म करने और भारत को विश्व गुरु बनाने की मुहिम है।

आप सांसद संजय सिंह ने की तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8805328805 की घोषणा

 

संजय सिंह ने तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8805328805 की घोषणा की इस नम्बर पर डायल करने से तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए क्या अपनी भूमिका रख सकते हैं चार सवाल आएंगे। यही व्हाट्सएप नम्बर है जब आप जय हिंद लिखेंगे तो जवाब में वेबसाइट का लिंक आएगा उस पर आप जो भी जानकारी देना चाहते हैं वो ऑपशन भर सकते हैं। उन्होंने तिरंगा शाखा की वेबसाइट और लोगो भी पत्रकारों को दिखाई।

Related Articles

Back to top button