रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाई रणबीर कपूर को खास अंदाज में दी 38वें जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरोज में से एक रणबीर कपूर आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। रिद्धिमा ने रणबीर की कई अनदेखी तस्वीरों का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इनमें रणबीर की बचपन से लेकर जवानी तक की कई प्यारी तस्वीरें शामिल हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर कोलाज शेयर कर लिखा-‘सबसे बेहतरीन बर्थडे! बहुत सारा प्यारा मेरे बेबी भाई।’ साथ ही रिद्धिमा ने दिल वाले इमोजी के साथ हैशटैग 38एंडफैब लगाया है।

रिद्धिमा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं एवं रणबीर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि रिद्धिमा ने जो कोलाज शेयर किया है उसमें पिता स्वर्गीय ऋषि कपूर, मां नीतू कपूर, भांजी समारा, जीजू भरत साहनी के अलावा आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भी हैं, जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी बुआ रीमा जैन को भी जन्मदिन की बधाई दी है।
रणबीर कपूर ने बतौर अभिनेता फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर थी। उसके बाद रणबीर कपूर ‘रॉकस्टार’, ‘राजनीति’, ‘वेकअप सिड’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘बरफी’, ‘तमाशा’, ‘संजू’, ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही इस साल आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी होंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button