रिद्धिमा कपूर साहनी को दिवाली पर आई पिता ऋषि कपूर की याद

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी हाल ही में मुंबई से वापस अपने घर दिल्ली लौट आई है। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती है। वहीं अब रिद्धिमा एक बार फिर दिवाली के खास मौके पर पिता को याद कर भावुक होती नजर आई।
रिद्धिमा इस खास मौके पर अपने पिता को काफी मिस कर रही है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर पिछले साल की दिवाली की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा अपने पिता एवं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए रिद्धिमा कपूर ने लिखा-‘मिस यू पापा। पिछले साल की यादें। दिवाली 2019।’

इस तस्वीर में ऋषि कपूर पिंक सिल्क कुर्ता और व्हाइट पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू कपूर ग्रीन एथनिक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में रिद्धिमा अपनी मां और पिता के बीच खड़ी हैं। रिद्धिमा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का इसी साल 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे।
ऋषि के निधन के बाद से ही रिद्धिमा मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर के साथ थी और वह अब दिल्ली वापस आई है। वहीं ऋषि कपूर की पत्नी व अभिनेत्री नीतू कपूर भी इस सदमे से बाहर निकलकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। नीतू कपूर जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अभिनेता वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और प्राजक्ता कोली के साथ नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button