जम्मू की तवी नदी की बाढ़ लील ही लेती इंसान पर देवदूत बन गयी वायुसेना

घाटी में बारिश और बाढ़ ने कहर मचा रखा है। उत्तराखंड और जम्मू में लगातार बादल फटने की खबरें आ रही हैं। इन घटनाओ से घाटी में अभी तक सैंकड़ों जाने जा चुकी है। आज जम्मू की तवी नदी में उफान आने से समस्या एकदम से बढ़ गई। दो नागरिक जो बांध के किनारे बैठे थे, अचानक आये उफान से वहीं फंस गए। उनकी जान बचाने भारतीय वायुसेना का जवान आसमान से उनके लिए फरिश्ता बनकर आया।

बता दें कि भारी बारिश की वजह से तवी नदी अपने उफान पर है। ऐसे में दो मजदूर नदी में फंस गए। बाँध से बिलकुल सटी दीवार पर मजदूर बैठे किसी सहायता का इंतज़ार कर रहे थे जब आसमान से वायुसेना का एक हेलीकाप्टर वहां आ पहुंचा। उसमे से एक जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरे पर बीच में ही रस्सी टूटने लगी। जवान को वापिस ऊपर खींचा गया और दूसरी रस्सी बांध उन्हें फिर उतरा गया। नीचे उतर जवान ने रस्सी से दोनों मजदूरों को बाँधा और ऊपर ले गए। दोनों मजदूरों को हेलीकाप्टर में बिठाने के बाद किनारे पर छोड़ दिया गया। बता दें कि तवी में अभी भी बचावकार्य जारी है। हालाँकि अभी तक और किसी के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं है।

वहीं घाटी में कई जगह बादल फटने और बाढ़ की खबरें सामने आई हैं। जहाँ उत्तराखंड में रोज़ाना बादल फटने और भूस्खलन से जाने जा रही हैं। वहीं देश के अन्य 4 राज्यों में बाढ़ की खबर है। हरियाणा और पंजाब ने भी मौसम के खतरे को देख ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button