उन्नाव में मासूम बच्चे का कराया गया जबरन धर्म परिवर्तन और खतना, वीडियो देख जानिए पूरा मामला।

 

उन्नाव में मासूम बच्चे का कराया गया जबरन धर्म परिवर्तन और खतना, परिजनों में आक्रोश, आरोपी मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

उन्नाव: धर्मांतरण करके 5 वर्षीय बच्चे का खतना करने की खबर उन्नाव से आ रही है । यहां एक बच्चा जो मदरसा में पढ़ने जाता था उसका जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया है यही नही मौलाना द्वारा उसका खतना भी कर दिया गया । घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्नाव के गंगाघाट थानाक्षेत्र के एक मदरसा में पढ़ने वाला 5 साल का मासूम जिसे धर्म विशेष का ज्ञान भी नहीं है। मौलाना ने बहला-फुसलाकर उसका धर्मांतरण करा दिया। इसके साथ ही उसने खतना भी कर दिया। मासूम ने घर में जाकर घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में आक्रोश व्याप्त हो गया। देखते देखते 5 साल के मासूम के धर्मांतरण की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। विश्व हिंदू परिषद को घटना की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने मौलाना के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए थाना में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना बीते शुक्रवार और गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के चंपा पुरवा की है। उक्त मोहल्ला निवासी साहिल पांच पुत्र विनोद कश्यप मदरसा में पढ़ता है। बीते शुक्रवार को साहिल मदरसा में पढ़ने गया था। मदरसा की मौलाना मोहम्मद असलम ने साहिल को बहला-फुसलाकर अपने साथ लिया और उसका धर्मांतरण करते हुए खतना कर दिया। मदरसा से जब साहिल घर पहुंचा तो उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर सदस्यों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री को हुई तो उन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए गंगाघाट थाना में तहरीर दी।

वही पुरी घटना में सीओ सिटी आशुतोष ने बताया गंगा घाट थानाक्षेत्र अन्तर्गत धर्मांतरण का मामला सामने आया घा जिसमे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button