Political: अरुण गोविल को लेकर बोली सपा प्रत्याशी, नकली राम से हमारा कोई मुकाबला नहीं

मेरठ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा है। जिन्होंने रामायण धारावाहिक में भगवान राम का अवतार निभाया था। वहीं सपा प्रत्याशी ने अरुण गोविल को लेकर कहा हमारा नकली राम के सामने कोई भी मुकाबला नहीं है।

अरुण गोविल को टक्कर देने के लिए सपा ने महिला कैंडिडेट को दिया टिकट

मेरठ लोकसभा सीट हमेशा से चर्चित सीट बनी रहती है। यहां हमेशा से सपा और भाजपा के बीच टक्कर होती रही है। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए फिल्म अभिनेता और रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार करने वाले अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारने का काम किया है। जो कि लगातार जनता के बीच पहुंचकर लोगों से अपने लिए वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही अरुण गोविल के सामने समाजवादी पार्टी ने महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां सपा के द्वारा सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है जो की अरुण गोविल को टक्कर देने का काम करेंगी।बताते चले कि मेरठ लोकसभा सीट में हापुड़ जिला भी साथ में आता है जहां दोनों को मिलाकर मेरठ लोकसभा सीट बनती है। जहां अबकी बार कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

सपा प्रत्याशी ने कहा भगवान राम अयोध्या में है सड़कों पर नहीं

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल लगातार गांव-गांव शहर-शहर पहुंचकरजनता से अपने लिए वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरुण गोविल के द्वारा सड़कों पर जनता से वोट मांगने सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि बार-बार सत्ता पक्ष की लोग यही बात कर रहे हैं कि राम लहर चल रही है। लेकिन बीजेपी को नहीं पता है की रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार करने वाले अरुण गोविल कोई भगवान नहीं है। वह एक कलाकार है जिन्होंने रामायण सीरियल के साथ-साथ कई फिल्मों में काम किया है। हमारे पुरुषोत्तम भगवान राम अयोध्या में है सड़कों पर नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल में अभी तक कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं जिससे जनता का भला हो सके। सुनीता वर्मा ने कहा कि हमें दलित मुस्लिम समेत 36 बिरादरियों का साथ मिल रहा है। मुझे भगवान राम का भी आशीर्वाद मिला है और मैं अब जीत की तरफ बढ़ रही हूं।

Related Articles

Back to top button